केरेडारी : आगामी 3 मई को कांग्रेस पार्टी के रांची स्थित पुराना विधानसभा मैदान में होने वाली रैली को लेकर केरेडारी प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक रविवार को केरेडारी पंचायत भवन में हुई! बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता ने किया! बैठक में बतौर पर्यवेक्षक सुरजीत नागवाला शामिल हुए! बैठक में बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए भारतीयों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया! तत्पश्चात बैठक की शुरुआत की गई! बैठक में रांची में होने वाली रैली को सफल बनाने सभी मंच मोर्चा के सदस्यों और कार्यकर्ताओं को शामिल होने सभी मंच मोर्चा का पुनर्गठन करने संगठन को मजबूत करने समेत कई अहम बिंदुओं पर चर्चा किया गया! बैठक में इंटक जिला अध्यक्ष कजरू साव वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार दुबे 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव मंडल अध्यक्ष सलामत अंसारी मोहन साव ईश्वर राम राजेंद्र प्रजापति मोहन करमाली बालेश्वर साव चिंता मन साव अनीता अयूब अंसारी मो अब्बास समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे!