हजारीबाग में संजीव कुमार बेदिया बने झमुमो के जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।


हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झमुमो) के संजीव कुमार बेदिया को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर झमुमो के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने मटवारी में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाई खिलाई और जोरदार नारेबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की।


सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि संजीव कुमार बेदिया के नेतृत्व में झमुमो हजारीबाग में और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने इसे संगठन के लिए एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे पार्टी का जनाधार बढ़ेगा और झारखंड में झमुमो की स्थिति को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।


इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने झमुमो के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई और उम्मीद जताई कि आने वाले चुनावों में हजारीबाग में झमुमो को बेहतर परिणाम मिलेंगे। कार्यक्रम में रंजीत मेहता, सतेंद्र मेहता, राजेंद्र मेहता, प्रसुर वर्मा, रोहित मेहता, धर्मेंद्र ठाकुर, सोनू गोस्वामी, सोनू प्रजापति, रोहित कुमार, अशोक कुमार, मंजीत यादव, आदर्श कुमार, हर्ष भारद्वाज, दीपांशु कसेरा, आनंत पार्थ, कुश मिश्रा अशोक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि संजीव कुमार बेदिया के नेतृत्व में झमुमो हजारीबाग में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और पार्टी का प्रभाव और व्यापक होगा।