अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर सैकड़ो महिलाओं को अंबा प्रसाद ने किया सम्मानित

रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट
पुरुष प्रधान भारत देश में महिलाओं के लिए ऐसे कई नियम एवं प्रथा बना हुआ है जिसके कारण आज भी महिलाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। इतिहास गवाह है जो महिलाएं इस बंधन को तोड़ते हुए घर से बाहर निकल रही है उसे आगे बढ़ाने के लिए कोई रोक नहीं सकता है। जो महिलाएं आगे बढ़े हैं उनका दायित्व है कि आज भी जो महिलाएं पीछे हैं उन्हें आगे बढ़ावे। उक्त बातें बड़कागांव की पूर्व विधायक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पश्चिम बंगाल कांग्रेस की सह प्रभारी सुश्री अंबा प्रसाद ने बड़कागांव स्थित जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय के सभागार भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।

विधानसभा स्तरीय महिलाओं की सशक्तिकरण यात्रा की शुरुआत के दौरान अंबा सखी सहकारिता समिति एवं शक्ति कोड मिशन की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संगीता देवी, गिन्नी वर्मा एवं चन्दर साव ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने आगे कहा कि क्या समाज आज भी महिलाओं को सम्मान देता है कोई भी कार्य करने के लिए अभी भी महिलाओं को पुरुष से ही अनुमति लेनी पड़ती है। आज भी महिलाओं का उत्पीड़न अत्याचार जारी है। समाज में आज भी महिलाएं असहज महसूस करती हैं। जो महिलाएं आगे बढ़कर अपनी आवाज बुलंद कर रही है या पहचान बना रही है उनका दायित्व है कि पिछड़ी महिलाओं को आगे बढ़ाने में मदद पहुंचाएं। सपना देखने वाली महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और हर महिलाओं को सपना देखना चाहिए। अंबा प्रसाद ने आगे कहा कि आज अंबा सखी सहकारी समिति एवं शक्ति कोड का शुभारंभ किया जा रहा है। फिलहाल इसमें 300 महिलाओं को जोड़ा गया है। इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को स्वावलंबी एवं सशक्तिकरण बनाने के लिए प्रशिक्षित करते हुए रोजगार मुखी बनाया जाएगा ताकि लोग अपनी आय में बढ़ोतरी कर अच्छे ढंग से घर गृहस्ती चला सके। बड़कागांव मध्य जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी ने कहा कि जिस महिला में स्वयं आगे बढ़ने की लक हो वह हर हाल में आगे बढ़ रही है। जिसने भी संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है उसे कोई रोक नहीं सकता। दोसा रोपण करने से बेहतर है कि आगे बढ़कर कार्य किया जाए। बड़कागांव पश्चिमी जिला परिषद सदस्य याशमीन निशा ने कहा कि महिलाओं को बढ़ाने के लिए सरकार ने कई मुहिम चला रखी है जिसने भी इस मुहिम के साथ जुड़ा है वह हर हाल में आगे बढ़ रहे हैं। बड़कागांव पूर्वी जिला परिषद सदस्य गीता देवी ने कहा कि आज भी ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां कि महिलाएं असहज महसूस करती हैं उन्हें प्रेरणा देने की जरूरत है। 

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर देश,राज्य,जिला स्तर पर पहचान बनाई हैं वैसे 15 महिलाओं को सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया गया ।

बड़कागांव निवासी कोयला खदान में काम करने वाली  भारत की प्रथम महिला आकांक्षा कुमारी, महुदी की सहिया साथी आशिया खातून, गंगादोहर निवासी फैशन डिजाइनर दिल्ली में पुरस्कृत दीपांजलि कुमारी, लोकोस एप्प्लीकेशन राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनर पतरातु मतकमा बस्ती की  किरण देवी, वृहद स्तर पर मुर्गी पालन कर रही मतकमा बस्ती की जुली देवी,बैंक ऑफ बडोदा भुरकुण्डा में बैंक सखी व पतरातु मे सबसे ज्यादा समुहो का सीसी लिंकेज करवाने वाली पटेल नगर निवासी पूनम देवी,झारखण्ड ग्रामीण बैंक में बैंक सखी के रूप में कार्यरत व आवंटित क्लस्टर मे सबसे ज्यादा समुहो का सीसी लिंकेज करवाने वाली कोतो निवासी गायत्री देवी,झारखण्ड सरस मेला में सबसे ज्यादा आय आर्जित करने वाली उधमी अचार पापड़ का व्यापार करने वाली महिला भुरकुंडा निवासी अमरजीत कौर, व सौंदा बस्ती निवासी अंजू कुमारी जो नव जीवन सखी के पद पर कार्यरत हैं| इन्होने फुलो झानो आशिर्वाद योजना के अंतर्गत अपने पंचायत तथा अपने आस पास के पंचायतों  मे दारु हड़ियाँ की बिक्रि करने वाली महिलाओं को  जागरूक किया और उन्हे समाज के मुख्य धारा से जुडने में मदद करने पर सम्मानित किया।इसके अलावा ग्राम पलांडू निवासी राज्य स्तर पर पत्रकार दीदी के रूप में कार्य कर रही उषा देवी, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोहराय कला पेंटिंग का प्रचार प्रसार करने वाली ग्राम जोराकाठ निवासी रुदन देवी व‌ सजवा देवी को सम्मानित किया।

इस अवसर पर केरेडारी जिला परिषद सदस्य गीता देवी अनीता सिंह, केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी, मुखिया जितनी देवी, कविता देवी, बेबी देवी, लीलावती देवी, पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी, सुनीता देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य शारदा ऋषि, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बासमती देवी सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थीं। आंकाक्षा कुमारी के पिता आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने सिलाई मशीन को अपने विद्यालय को सुपुर्द किया।  

कार्यक्रम को सफल बनाने में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे,रविंद्र गुप्ता प्रखंड अध्यक्ष सह विश्व सूत्री उपाध्यक्ष  केरेडारी, जगतनंदन प्रसाद गुप्ता, सुरेश महतो, सुरेश साव पूर्व विधायक प्रतिनिधि केरेडारी,गौतम कुशवाहा,नरेंद्र राम, मनोज राम, पवन कुमार, श्याम भार्गव, त्रिलोकी साव, दीपक करमाली, अजीत महतो, मोहम्मद शमीम, जमाल सगीर, शिव शंकर गुप्ता, विक्रम गुप्ता, सहित कई लोग शामिल थे।