रोहित गोस्वामी - केरेडारी
केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के ग़रीकलां में सीड वर्क्स यू एस एग्रीसीड्स के तत्वावधान में 114वा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया ! इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल गरी कलां पंचायत के दक्षिणी भाग पंचायत समिति सदस्य पुनम देवी ने कहा की महिलाओं को अपने हक अधिकार लेने के लिए जागरूक होने की जरूरत है! वहीं कंपनी के प्रबंधक मनोज कुमार ने महिला दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला! साथ ही बड़कागांव के एफडीओ बिनोद सिंह ने कहा की यूएस एग्रीसीड्स भारत में महिला दिवस को एक उत्सव के रुप में मनाता है,सलाम है उन सभी महिलाओं को जो देश और समाज के विकाश में हमेश निरंतर साथ दे रही है!
आज इस महिला दिवस के अवसर पर नयी सोच नयी पहचान के साथ आप सभी कृषि से जुड़ी महिला किसानो के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलने के लिए तैयार है उन्नति और प्रगति में आप साथ है!मौके पर संगीता देवी सोनी कुमारी पिंकी कुमारी मंजू देवी राधा देवी समेत कई महिलाएं उपस्थित थीं!