बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने शनिवार को केरेडारी प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
बजट सत्र में उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे
पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि उन्होंने बजट सत्र में केरेडारी, बड़कागांव और पतरातु प्रखंडों की विभिन्न समस्याओं को मुखरता से सदन में रखा। इनमें अधिगृहित जमीन का मुआवजा, रोजगार, प्रदूषण, विस्थापन और कोल ट्रांसपोर्टिंग के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में मृत परिवारों को उचित मुआवजा नीति शामिल है। उन्होंने गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए भी मुआवजा नीति बनाने की मांग की।
विस्थापित परिवारों के लिए मूलभूत सुविधाओं की मांग
विधायक ने कहा कि कोल माइंस से विस्थापित और प्रभावित परिवारों के लिए शुद्ध पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है। इसको लेकर उन्होंने सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
कार्यक्रम में मौजूद रहे कई नेता और कार्यकर्ता
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कर्मचारी साव, भाजपा केरेडारी मंडल महामंत्री नरेश महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, चट्टी बरियातू मुखिया झरी लाल महतो, पेटो पंचायत के पूर्व मुखिया किशोर यादव, आशेश्वर यादव, कंचन यादव, मनोहर साव, अमित गुप्ता, प्रेमचंद महतो, उपेंद्र रजक, जनक कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम साव, बालगोविंद सोनी, बिनोद राम, छोटू यादव, मुकेश वर्मा, कुंवर साव, प्रयाग महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।