केरेडारी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय पेटो प्रांगण में रामनवमी पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टिकेश्वर साव ने की। इसमें रामनवमी महा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष अवधेश यादव, सचिव बसंत साव, कोषाध्यक्ष सुगन महतो, उपाध्यक्ष जनक कुमार, सहसचिव मनोहर साव, मीडिया प्रभारी संदीप कुमार, मेला प्रभारी रविंद्र गुप्ता और राजेंद्र प्रसाद को सर्वसम्मति से चुना गया।
🔹 अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि रामनवमी आपसी सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी मिलकर मनाएंगे। पेटो मेला टांड़ में आने वाले अखाड़ा धारियों को आमंत्रित किया जाएगा और मेले में पेयजल, लाइट, कार पार्किंग व विशेष स्टेज की व्यवस्था की जाएगी।
🔹 उत्कृष्ट अखाड़ों के मूल्यांकन हेतु समिति गठित
इस समिति में मुखिया कौशल्या देवी, पंचायत समिति सदस्य अरविंद साव, पूर्व मुखिया राज किशोर यादव, पैक्स अध्यक्ष गजेंद्र यादव, रामेश्वर साव, बालकिशुन साव, चरित्र राम, रेशमा प्रवीण, प्रीतम साव, शिवचरण गुप्ता, पांचू राम, गुरुदयाल साव, आशेश्वर यादव को शामिल किया गया।
इस बैठक में अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे और सभी ने रामनवमी पर्व को भव्य तरीके से मनाने का संकल्प लिया।