केरेडारी में से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट
केरेडारी : केरेडारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को अंचल उपनिरीक्षक सह राजस्व निरीक्षक मो शमीम के सेवा निवृत्ति के उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया! इस अवसर पर सेवानिवृत्त अंचल उप निरीक्षक समिम अंसारी को सीओ राम रतन वर्णवाल बीडीओ विवेक कुमार न्यू पद स्थापित अंचल उप निरीक्षक राजेश कुमार राजस्व निरीक्षक जितेंद्र रंजन ने माला पहनकर व शॉल ओढ़ाकर विदाई दी! इस अवसर पर सीओ राम रतन वर्णवाल ने कहा कि जो कोई व्यक्ति सरकारी सेवा में जब भी आता है तो उसकी सेवानिवृत्ति की तिथि तय हो जाती है! सरकारी सेवा में जनता सेवा करने का अवसर मिलता है!जिस का इन्होंने बखूबी पालन किया! ये बहुत अच्छे कर्मी और नेक दिल इंसान हैं! सीआइ राजेश कुमार ने कहा कि समीम अंसारी एक अच्छे कर्मी रहे! केरेडारी में इनका 4 वर्षों का कार्यकाल बहुत ही बेहतरीन रहा! इस दौरान उपस्थित पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम समेत अन्य कई लोगों ने मो शमीम के कार्य अवधि के दौरान किए कार्य का गुणगान किया!मौके पर सीओ राम रतन वर्णवाल बीडीओ विवेक कुमार बीपीओ सुमन कुमार 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव प्रखंड के प्रधान लिपिक उमेश कुमार अंचल कार्यालय के लिपिक सुनील कुमार ऋतु राज सीआई राजेश कुमार हल्का कर्मचारी जितेन्द्र कुमार अंचल कर्मी संजय कुमार मो मेराज शशि तिवारी समेत अंचल सह प्रखंड कर्मी के अलावे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे!