हजारीबाग़ के चरही स्थित बिरसा मैदान के समीप सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में चालक समेत दो महिलाएं सुरक्षित बच गईं।
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग कुंभ स्नान कर रांची के बेड़ो लौट रहे थे और एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद चरही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए एनएचएआई की एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, मृतक महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अन्य वाहन से भेजा गया।
फिलहाल, मृतकों और घायलों के नामों की पुष्टि नहीं हो सकी है। अधिक जानकारी के लिए सदर अस्पताल से संपर्क किया जा रहा है।