हजारीबाग: जिले के झरपो गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन बैलों की चोरी कर ली। चोरी हुए बैल बालेश्वर राणा, शीबा महतो और टहल राणा (छोटन सर के घर के पास) के बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने बैलों को घर के पास से खोलकर ले जाने में सफलता पाई। इनमें से दो बैल सफेद रंग के थे।
इसी तरह, दारू क्षेत्र में भी बीती रात चोरों ने दो होटलों – सिटी स्वीट्स और प्रिंस होटल को निशाना बनाया। दोनों होटलों में चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में दहशत है।
लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों और व्यापारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।