झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के रांची स्थित धूर्वा आवास पर गुरुवार को भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान, भाजपा नेत्री का स्वागत शाॅल ओढ़ाकर किया गया और उनके सक्रिय राजनीति में वापसी पर शुभकामनाएं दी गईं। शेफाली गुप्ता ने अपनी क्षेत्रीय समस्याओं को पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और संगठनात्मक गतिविधियों में मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने झारखंड में रघुवर दास की सक्रिय राजनीति में वापसी को राज्य में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती के लिए शुभ संकेत बताया।
इस अवसर पर, भाजपा नेत्री ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी से भी शिष्टाचार मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। शेफाली गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी वापसी से भाजपा परिवार में उत्साह है और वे भाजपा के नेतृत्व में झारखंड में एक नया मुकाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।