दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी।


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें दिल्ली के पटेल नगर और राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्रों का राजनीतिक प्रबंधन सौंपा गया है। चुनावी अवधि के दौरान इन दोनों क्षेत्रों में सांसद मनीष जायसवाल की सक्रिय भागीदारी देखने को मिलेगी।

सांसद मनीष जायसवाल ने अपनी राजनीतिक प्रबंधन क्षमता, संगठनात्मक कौशल और चुनावी रणनीति का प्रदर्शन बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और झारखंड विधानसभा चुनावों में बखूबी किया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की पांच में से चार विधानसभा सीटों और हजारीबाग जिले की सभी पांचों सीटों पर एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

दिल्ली चुनाव में जिम्मेदारी मिलने पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और जनता बेहद उत्साहित हैं। सभी ने सांसद मनीष जायसवाल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया है कि वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी संगठन के पक्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और भाजपा को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।