7 जून विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त विजया जाधव ने शुभकामनाएं देते हुए इस दिवस के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि इस दिन को मानने के पीछे खाध सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करना है। खाध सुरक्षा का उद्देश्य सुनिश्चित करना है कि हर व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिले। कोरोना वायरस महामारी के दौरान हजारीबाग जिला प्रशासन ये सुनिश्चित कर रही है कि जिले का कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोये। जिले के हर प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में मुख्यमंत्री दीदी किचन वा मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्र संचालित है। जहां हर दिन दीदी किचन के माध्यम से लगभग 27129 वा दाल भात केन्द्र से लगभग 13,726 जरूरतमंद लोग शुद्ध और पोष्टिक भोजन ग्रहण करते हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रवासी श्रमिकों के लिए हाईवे पर मुख्यमंत्री हाईवे किचन का संचालन सुनिश्चित किया गया है।
ज्ञात हो कि 7 जून को हर साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के रुप में मनाया जाता है। सबसे पहले इस दिन को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2018 में खाद और कृषि संगठन के सभी उसे मनाने का एलान किया गया था। 7 जून 2019 को विश्व में पहला विश्व खाद्य दिवस सुरक्षा दिवस मनाया गया था।