उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त ने पदभार संभाला


उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त ने पदभार संभाला


भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी कमल जॉन लकड़ा ने बुधवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग में  प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदभार संभाला। इससे पूर्व श्री लकड़ा रांची के बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे। साथ ही साथ वे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव के प्रभार में भी थे।
प्रभार के बाद उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों का अनुपालन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। प्रमंडलीय क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं का लाभ सभी लोगों को इस हेतु प्रयत्नशील रहेंगे।