सदर प्रखंड के पौता और गुरहेत पंचायत के 60 श्रमिकों के बीच फूड पैकेट्स का हुआ वितरण


सदर विधायक प्रतिनिधि, सदर बीडीओ सहित अन्य लोगों ने श्रमिकों को सौंपा पैकेट्स

शनिवार को सदर प्रखंड में  प्रवासी श्रमिकों के बीच मुख्यमंत्री फ़ूड पैकेट्स का वितरण अभियान की विधिवत शुरूआत सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत, सांसद प्रतिनिधि रणधीर पांडेय, गुरहेत मुखिया महेश तिग्गा, पौता मुखिया लालधारी राम, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शिवपाल यादव ने संयुक्त रूप से पौता और गुरहेत पंचायत के कुल 60 प्रवासी श्रमिकों के बीच फूड पैकेट्स का वितरण स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय, चंदवार के प्रांगण से किया। इसमें गुरहेत पंचायत के कुल 36 और पौता पंचायत के कुल 24 प्रवासी श्रमिकों को फूड पैकेट्स सौंपा गया। ज्ञात हो की सदर प्रखंड क्षेत्र में कुल 873 प्रवासी श्रमिक अब तक वापस लौटे हैं। इसके लिए प्रथम किश्त के रूप में प्रखंड को कुल 300  सुखा रासन पैकेट्स प्राप्त हुआ है।

पैकेट्स में प्रति व्यक्ती 10 किलो चावल, 1 किलो अरहर दाल, 1 किलो चना दाल, 1 लीटर सरसों तेल तथा 1 किलो नमक दिया गया है।