टाटीझरिया के बौधा डैम में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनानेl

 
प्रखंड के अमनारी गांव निवासी 35 वर्षीय युवक हेमराज भुईंया पिता स्व मंगर भुईयां अपने छह दोस्तों के साथ गुरूवार दोपहर को पिकनिक पार्टी मनाने बौधा डैम पहुंचा था। जहां उसके बौधा डैम में डूबने की खबर के बाद लोगों की भीड डैम पर जमा हो गई। जानकारी के अनुसार घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है जहां हेमराज अपने दोस्तों के साथ बौधा डैम में छलांग लगाकर नहाने के लिए गया। इसके बाद वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही टाटीझरिया थाना प्रभारी चंदन कुमार साव, एएसआई राजाराम हांसदा पुलिस बल लेकर डैम पहुंचे। खबर लिखे जाने तक लाश को नहीं निकाला जा सका था। थाना प्रभारी ने इसकी घटना की सूचना एसपी, डीएसपी, एनडीआरएफ और रेस्क्यू टीम को दे दिया है। डैम के किनारे ही युवक का कपडा रखा हुआ था। हेमराज ट्रैक्टर में मजदूर का काम करता था, जहां वह अपने साथ काम करने वाले लोगों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की दो शादियां हुई थी, दोनों पत्नियां इसे छोड चुकी है। इसका कोई संतान भी नहीं है। हेमराज भुईंया पीठ से दिव्यांग था।