आयुक्त के सेवानिवृत्ति के अंतिम कार्य दिवस पर पदाधिकारियों व कर्मियों ने दी विदाई।


जिले के वरीय पदाधिकारियों ने दीर्घायु जीवन की कामना की।

अरविंद कुमार प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के सेवानिवृत्ति के अंतिम कार्य दिवस पर शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय हजारीबाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस मौके पर डीआईजी होमकर अमोल वेणुकांत, डीसी भुवनेश प्रताप सिंह, एसपी कार्तिक एस, नगर आयुक्त कमलेश सिंह, डीडीसी विजया जाधव, आयुक्त के सचिव केके सिंह, जनसंपर्क उपनिदेशक संजीव कुजूर, अवर सचिव रासबिहारी प्रसाद व राकेश चौधरी तथा कार्यालय के सभी पदाधिकारीयों व कर्मियों ने दीर्घायु जीवन की कामना की।