हजारीबाग के जाने- माने प्रसिद्ध अधिवक्ता सह बार एसोसिएशन हजारीबाग के अध्यक्ष रहे स्व. शत्रुंजय प्रसाद सिंह (S.P.SINGH) के सबसे छोटे पुत्र दुर्गेश सिंह उर्फ छोटू सिंह (उम्र- करीब 59 साल) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। दुर्गेश सिंह लिटिल एंजेल्स स्कूल की प्राचार्या रूपा सिंह के पति हैं। ये लंबे समय से बीमार चल रहे थे। करीब ढाई वर्ष पूर्व ही शत्रुंजय बाबू का भी निधन हुआ है। स्व. शत्रुंजय बाबू के चार पुत्र में दो पुत्र का निधन हो गया। शत्रुंजय बाबू के निधन से पूर्व उनके मंझले बेटे मिथिलेश सिंह का भी निधन हो गया था। दुर्गेश सिंह का अंतिम संस्कार कोरोना संक्रमण एहतियात के साथ बुधवार शाम में ही स्थानीय खीरगांव स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा ।
इधर लॉकडाउन के बीच दुर्गेश सिंह की आकस्मिक निधन की सूचना पाकर मर्माहत हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की साथ ही उनके न्यू एरिया स्थित घर पर जाकर परिवारजनों को दुख की इस विकट घड़ी में ढाढस बंधाया और सांत्वना दिया। मौके पर विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि दुर्गेश सिंह उनके मित्र थे और उनकी कमी उन्हें आजीवन खलेगी ।