चार दोस्तों ने मिलकर ली एक दोस्त की जान, एक लड़की के कारण हुए विवाद में की हत्या

एक लड़की के चलते चार दोस्तों ने मिलकर अपने दोस्त को मौत के घाट उतारा

चारों अभियुक्त को जेपी कारा भेज दिया गया

पुलिस अधीक्षक एस कार्तिक ने प्रेस वार्ता करके बताया कि दिनांक 27 मार्च 2020 को बिरजू मुर्मू पिता शिवलाल मांझी ग्राम पोटंगा थाना बड़कागांव उरीमारी से  अपहरण की घटना को लेकर उनकी पत्नी मीना देवी द्वारा प्राप्त शिकायत आवेदन के  दिया गया था | इसी आवेदन के आधार पर जांच शुरू की गई|  जिसके बाद हजारीबाग एसपी के द्वारा एक टीम गठित की गई जिसमें बड़कागांव एसडीपीओ, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार प्रजापति, कृष्ण कुमार दुबे, लक्ष्मण सिंह, भरत कुमार चौबे, अजय भगत ,जयंत कुमार तिवारी, अरुण कुमार यादव, प्रशांत कुमार शंकर यादव शामिल थे|

छापामारी दल

छापामारी दल द्वारा इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त किशुन मुर्मू (किशन मांझी)  को शुक्रवार को गिरफ्तार करने पर कई बातों का खुलासा हुआ और किशन मुर्मू ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि इस घटना में उपरोक्त सभी नामजद अभियुक्त मिलकर वादिनी मीना देवी के पति बिरजू मुर्मू को 27/05/2020 संध्या करीब 5:30 बजे दिन बुधवार को मोटरसाइकिल होंडा साइन नंबर से ड्यूटी कर घर वापस लौटने के दौरान नाले के पास पकड़ लिया और लाठी-डंडे से मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दिए|

एस पी ने बताया की

एसपी कार्तिक एस ने बताया की बिरजू मुर्मू, किशन मुर्मू, बेगम उरवा, राजदास मांझी, बालेश्वर मुर्मू सभी दोस्त थे | कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर बिरजू मुर्मू से आपस में पांचो दोस्तों की लड़ाई हुई थी |  बिरजू मुर्मू को छोड़ सभी चारो दोस्तों ने  बिरजू मुर्मू को जान से मरने के लिए एक षडयंत्र  रचा| बुधवार के दिन बिरजू मुर्मू अपने काम से निकल कर उस जगह पंहुचा जहा सभी पांचो दोस्त मिलते थे और खाना पीना चलता था | इन चारो दोस्तों ने बिरजू मुर्मू को बहुत ज्यादा मदिरा का सेवन करवाया  जिसके बाद बिरजू मुर्मू आपने होश में नहीं रहा तभी चारो दोस्तों किशन मुर्मू, बेगम उरवा, राजदास मांझी, बालेश्वर मुर्मू ने लाठी डंडा से मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी और लाश  को बड़कागांव थाना क्षेत्र के जोगिया बघलतवा जंगल के चट्टानों के बीच सुरंग में तथा मोटरसाइकिल का नंबर पत्थर से घिसकर  बड़कागांव थाना क्षेत्र के जोभिया जंगल में खाई में डाल दिया |

आपने दोस्त की हत्या

चारो दोस्तों की जब गिरफ़्तारी हुई तो जिसमे इन्होने बताया की हमलोगो में जो लड़ाई हुई थी इसका कारण एक लड़की थी |  बिरजू मुर्मू को कई बार समझने की भी कोशिश की गई थी मगर तब भी यह इस लड़की  से मिलता था | इस बात को रोकने के लिए हम चारो दोस्तों ने आपने दोस्त की हत्या की |


बिरजू मुर्मू की पत्नी मीना देवी के आवेदन पर नामजद चारों अभियुक्त के ऊपर कांड संख्या 89/20 धारा 364 /34 भादवी (परिवर्तित धारा 302/374 /201/34 भा.द.वी के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया और सभी चारों अभियुक्त को जेपी कारा भेज दिया गया| टीम में सभी शामिल सदस्यों को पुलिस अधीक्षक ने हौसला अफजाई किया और बताया कि बड़कागांव इंस्पेक्टर गणेश कुमार सिंह की भूमिका इस केस के ख़ुलासा में  अहम रही।