गरीब, असहायों के लिए हर रोज भरपेट पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रहा है मुख्यमंत्री दीदी किचन



हजारीबाग जिले के विभिन्न पंचायतों में 355 मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम हेतु हजारीबाग जिले में लागू लॉक डाउन के दौरान जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रही है कि गरीब और असहाय लोगों को शुद्ध पौष्टिक भोजन मिले तथा कोई भी व्यक्ति जिला अंतर्गत भूखा ना सोए।
 जिले के प्रत्येक पंचायत में संचालित मुख्यमंत्री दीदी द्वारा गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन मिल रहा है। विभिन्न पंचायतों में संचालित 355 मुख्यमंत्री दीदी किचन से हर रोज 27,129 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

इन सभी केंद्रों पर भोजन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनुपालन सख्ती से किया जा रहा है। उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह के आदेश पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी /अंचल अधिकारी द्वारा नियमित अंतराल पर इन केंद्रों द्वारा भोजन वितरण का निरीक्षण भी किया जा रहा है।

* जिला कंट्रोल रूम नंबर : 8002529349, 06546-264149, 6204369146 (WhatsApp No)
* स्टेट हेल्पलाइन नंबर : 181,104.