गृह जिला आने के पश्चात सभी का स्वास्थ्य जांच कर भेजा गया उनके गंतव्य स्थान


गृह जिला आने पर सभी श्रमिकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए जिला प्रशासन को शुक्रिया अदा किया..

 गृह जिला आने के पश्चात सभी का स्वास्थ्य जांच कर भेजा गया उनके गंतव्य स्थान....

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए देशव्यापी लॉक डाउन किया गया है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में लॉक डाउन की अवधि में जिले के गरीब/श्रमिक/मजदूर जो विभिन्न राज्यों में फंसे हुए हैं सभी को उनके गृह जिला लाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर देशभर में लागू लॉक डाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे हमारे जिले के मजदूरों की लगातार वापसी हो रही है। इसी क्रम में दिनांक 27.05.2020 को 1:45 बजे तक हमारे जिले में लगभग 232 प्रवासी श्रमिकों की वापसी हुई है। वापस लौट रहे श्रमिकों को हजारीबाग के वेल्स ग्राउंड में संचालित विशेष कैम्प में नियुक्त मेडिकल टीम द्वारा जांच कर उन्हें होम क्वारंटाइन या आवश्यकता अनुसार सरकारी क्वारंटाइन सेन्टर में रखा जा रहा है। घर लौट रहे मजदूरों ने घर वापसी को लेकर राज्य सरकार वा जिला प्रशासन के कार्य की तारीफ करते हुए उनको धन्यवाद दिया है। गृह जिला आने के पश्चात सभी श्रमिकों के चेहरे पर एक अलग उत्साह देखने को मिला। श्रमिकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन को शुक्रिया अदा किया।

- स्वास्थ्य जांच उपरांत सभी को भेजा गया उनके गंतव्य स्थान..

जिले में वापस लौट रहे सभी श्रमिकों/मजदूरों का रिसीविंग सेंटर पर आवश्यक स्वास्थ्य जाएं तथा स्वस्थ विभाग का क्वॉरेंटाइन का मुहर लगाकर सभी का निबंधन करते हुए होम क्वॉरेंटाइन
में रहने का निर्देश के साथ जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन के द्वारा सभी श्रमिकों को उनके गंतव्य स्थान पहुंचाया गया।